Breaking News

होली मनाकर लौटते वक्त बाइक हुई दुर्घटना का शिकार: एक की मौत, दूसरा कानपुर रेफर!

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सड़क किनारे पानी भरे 10 फीट गहरी खंती में गिरने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसका एक साथी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे नाजुक हालत में कानपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर सवार दोनों युवक रिश्तेदारी के गांव में होली मनाने गए थे। यह दर्दनाक हादसा रात भर पानी में पड़े रहने की वजह से हुआ।

सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक, थरियांव थाना क्षेत्र के कोडरपुर गांव निवासी भिक्खू अपने साथी चंद्रशेखर के साथ शनिवार की देर शाम घर से बाइक पर सवार होकर निकले थे। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के ही रिश्तेदारी के एकारी गांव होली मनाने गए थे। जहां से दोनों रात में फतेहपुर शहर गए।

इसके बाद देर रात वापस लौटते समय जैसे ही बाइक सवार कानपुर-प्रयागराज हाईवे से लिंक रोड पर स्थित एकारी गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक हादसे का शिकार हो गर्द। सड़क किनारे पानी भरे 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अंधेरा होने के चलते बाइक सहित दोनों युवक रात भर पानी में पड़े रहे। रविवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पानी में उतराता शव देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों युवकों को बाहर निकाला। उन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *