Breaking News

महिलाओं को वितरित की हाइजीन किट

– स्वच्छता के प्रति महिलाओं को किया जागरूक
– महिलाओं को किट वितरित करतीं महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका।
फतेहपुर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में सदस्यता प्रमुख सुरेश श्रीवास्तव ने चिन्हित नवरात्रि महापर्व के तृतीय दिवस के अवसर पर हाइजीन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ सह संयोजिका इंडियन रेडक्रास सोसाइटी वर्षा श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड, नहाने का साबुन, कपड़ा धुलने का साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट इत्यादि प्रदान किया तत्पश्चात डॉ अनुराग द्वारा माहवारी के समय गंदे कपड़े के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने व स्वच्छता के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुरेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

फतेहपुर में पांच दिन से लापता अधेड़ की नदी में मिली लाश, इटरा गांव में पसरा मातम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता चल रहे 52 वर्षीय अधेड़ का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *