Breaking News

यादव महासभा ने समाज के महानुभाव को किया सम्मानित

– समाज के मान सम्मान के हर संघर्ष के लिए तैयार: अतुल
– जगनायक सिंह यादव को चित्र भेंटकर सम्मानित करते समाज के लोग।
फतेहपुर। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विभिन्न पदों पर नियुक्त होने पर समाज के लोगों का सम्मान किया गया। इस दौरान समाज को मजबूती पर बल दिया गया। रविवार को रानी कॉलोनी स्थित यादव भवन में अखिल भारत वर्षीय यादव की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अतुल सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें हाल ही में प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्त होने वाले समाज के लोगों को समानित किया गया। सम्मानित किये जाने वालों में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नियुक्त हुए जगनायक सिंह यादव, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव, मॉडल बार एसोसिएशन बिंदकी के अध्यक्ष कल्याण सिंह, खागा मॉडल बार एसोसिएशन के सचिव मलखान सिंह को समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से लादकर जमकर सम्मानित किया। इस दौरान समाज को शिक्षित मजबूत व संगठित करने पर बल दिया गया। इस मौके पर अटेवा मंच अध्यक्ष निधान सिंह यादव, सुयश चन्द्र यादव, अरविंद सिंह यादव, राहुल यादव, सुघर सिंह यादव, ज्ञानेंद्र यादव, आदित्य यादव, अजीत सिंह, अनुज यादव, बुद्धसेन यादव, शोभित यादव, अवधेश यादव, इन्द्रजीत यादव, शोभित यादव रहे। सभा का संचालन पूर्व शासकीय अधिवक्ता हनुमान सिंह यादव ने किया।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम: जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद 42 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *