Breaking News

“ओडिशा में 9-सीटर चार्टर्ड प्लेन क्रैश: पायलट समेत 6 गंभीर घायल, आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?”

ओडिशा से शनिवार की दोपहर भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा इंडिया वन एयर का 9 सीटर प्लेन अचानक लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की खबर है. प्लेन राउरकेला के रघुनाथपल्ली इलाके में जल्दा ए ब्लॉक के पास क्रैश हुआ. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं. राहत की बात है कि बड़ा हादसा होने से टल गया. प्लेन में सवार सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है.  जानकारी के मुताबिक, इंडिया वन एयरलाइंस के विमान ने दोपहर करीब 1.30 बजे काटीबंधा कंसारा के पास एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की.

बताया जा रहा है कि चार यात्रियों और दो पायलटों को ले जा रहे सिंगल-इंजन वाले इस विमान में करीब चार से पांच किलोमीटर उड़ने के बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण पायलट को विमान की क्रैश-लैंडिंग करानी पड़ी. मौके पर पहुंची फायर डिपार्टमेंट की टीम के मुताबिक, सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला के कंसार में एक छोटा प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें लोग अंदर फंस गए. जानकारी मिलते ही, राउरकेला फायर स्टेशन और पानपोश फायर स्टेशन से फायर यूनिट बचाव के लिए मौके पर पहुंचीं. जहां घायलों का रेस्क्यू किया गया.

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में रेफर किया गया 

घटना के बाद, घायलों को बचाया गया और इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया. दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. यह घटना तब हुई जब विमान राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा था.

About NW-Editor

Check Also

तमिलनाडु में धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास की 717 शराब दुकानें बंद होंगी, CM विजय का बड़ा ऐलान

तमिलनाडु में जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने बड़ा फैसला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *