Breaking News

फतेहपुर में विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेज, सरकारी परिसरों से हटेंगे पोस्टर-बैनर; अधिकारियों को निगरानी के निर्देश

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता विनय पांडेय ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी द्वारा सरकारी भवनों, परिसरों, बाउंड्रीवाल और सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव प्रचार से संबंधित पोस्टर, वॉल पेंटिंग, बैनर, होर्डिंग, झंडे और पंपलेट आदि न लगाए जाएं।

उन्होंने पहले से लगे चुनाव प्रचार सामग्री को तत्काल हटाकर संबंधित स्थानों को साफ कराने के निर्देश दिए। सभी उप जिलाधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी राजनीतिक दल द्वारा सरकारी परिसर में बिना पूर्व अनुमति के सभा या अन्य चुनावी गतिविधि आयोजित न की जाए।

निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता में भी सरकारी संसाधनों और परिसरों के चुनाव प्रचार में इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। एडीएम विनय पांडेय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *