Breaking News

“भोजशाला में 10 साल बाद नमाज-पूजा साथ, 8000 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन-AI से कड़ी निगरानी”

मध्य प्रदेश के धार में विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला में बसंत पंचमी पर शुक्रवार को पूजा और नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हिंदू श्रद्धालुओं ने सूर्योदय के साथ वाग्देवी (सरस्वती) पूजा शुरू की। हवन और पाठ सूर्यास्त तक किए जाएंगे। परिसर में ही एक अलग क्षेत्र में जुमे की नमाज अदा की जाएगी, जो दोपहर 3 बजे तक होगी। हालांकि अब तक नमाज शुरू नहीं हुई है। आमतौर पर बसंत पंचमी पर पूजा और जुमे के दिन नमाज की अनुमति रहती है, लेकिन दोनों एक दिन पड़ते हैं तो तनाव की स्थिति बनती है।

भोजशाला कैंपस और धार शहर में स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के 8000 से ज्यादा जवान तैनात हैं। सीसीटीवी, ड्रोन और AI तकनीक से निगरानी की जा रही है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ की याचिका पर सुनवाई करते हुए हिंदू पक्ष को सूर्योदय से सूर्यास्त तक वाग्देवी की पूजा की अनुमति दी है। मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा करने की इजाजत है।

About NW-Editor

Check Also

क्रिप्टो बाजार में मची हलचल, बड़े डिजिटल एक्सचेंज पर साइबर हमले से हजारों करोड़ की चोरी की आशंका

दुनियाभर के क्रिप्टोकरेंसी बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुनिया के सबसे बड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *