Breaking News

“दहेज की दरिंदगी: पत्नी की मौत पर पति पर हत्या का आरोप, मयके वालों ने खोले सनसनीखेज राज”

कबीरधाम: शादी के दौरान सात फेरे लेने के वक्त पति पत्नी को ये वचन देता है, कि वो उसकी रक्षा हर हाल में करेगा. लेकिन वही पति जब दहेज लालच में आकर हैवान बन जाता है, पत्नी की पिटाई करने लगता है, तब पीड़ित महिला की जिंदगी जहन्नुम बन जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ कवर्धा में. यहां दहेज के लालच में आरोपी पति ने पत्नी को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया. इस वजह से महिला की मौत हो गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

दहेज लोभी पति ने ली पत्नी की जान

पूरी घटना लोहारा थाना इलाके के महाराटोला गांव की है. पति पर आरोप है कि वो अक्सर दहेज के लालच में पत्नी की पिटाई किया करता था. अक्सर ही अपनी पत्नी को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता था. वारदात वाले दिन भी पति पत्नी के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने अपनी बीबी को जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी जान चली गई.

इलाज के दौरान महिला की मौत

आरोप है कि मृतक महिला के पति जोहन साहू ने अपना जुर्म छिपाने के लिए लोकेश्वरी को लोहारा अस्पताल में भर्ती कराया. महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया. लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोप में पति जोहन साहू को गिरफ्तार कर लिया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सुनी परिवार की शिकायत

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर लोकेश्वरी के साथ मारपीट की और जबरन जहरीला पदार्थ लिया दिया. परिजनों ने आरोपी के माता-पिता की भी घटना में संलिप्तता होने की बात कही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने परिजनों की शिकायत सुनी और बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पीएम को बाद शव परिजनों को सौंपा गया

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद डेड बॉडी परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दी है. महिला की मौत के बाद से परिजनों का जहां रो रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल है. परिजन चाहते हैं कि महिला की मौत की जांच हो और उनको न्याय दिया जाए.

About NW-Editor

Check Also

शादी में देरी से परेशान प्रेमी युगल ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच में जुटी पुलिस

शादी में हो रही देरी से हताश प्रेमी-प्रेमिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *