Breaking News

एएसपी ने जीवाईसीयू के राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान का किया उद्घाटन

– राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करते एएसपी महेन्द्र पाल सिंह।
फतेहपुर। ग्रामीण युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित, कुशल एवं आत्मनिर्भर बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (जीवाईसीयू) द्वारा स्थापित राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान का आज उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह संस्थान अमर शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा प्रदान करेगा।
संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केवल खेल प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर उन्हें शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। इस प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से युवाओं को शारीरिक दक्षता एवं दैनिक फिटनेस प्रशिक्षण, योग, प्राणायाम, ध्यान एवं मानसिक संतुलन, मोटापा, शुगर, बीपी एवं तनाव से बचाव, संतुलित आहार एवं देसी पोषण ज्ञान, नशा मुक्ति एवं स्वस्थ जीवनशैली का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी एवं एथलेटिक्स में प्रोफेशनल कोचिंग, खेल से करियर मार्गदर्शन, डिजिटल स्किल, स्वरोजगार एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने दीप प्रज्जवलन एवं फीता काटकर राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण संस्थान ग्रामीण युवाओं को अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच से जोड़ते हैं। यही युवा आगे चलकर समाज, प्रदेश और राष्ट्र का मजबूत आधार बनते हैं। विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक जाफरगंज ब्रज मोहन राय, पुलिस उपाधीक्षक खागा दुर्गेश दीप, समाजसेवी अशोक तपस्वी, रेडक्रास चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा यूनियन के पदाधिकारी आरएस राजू, एबी बाबू, शिव स्वरूप, नमिता सिंह, अमित मौर्य, धर्मकान्ती, दिलशाद समेत तमाम लोगों ने हिस्सा लिया।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *