Breaking News

गणतंत्र दिवस आज, सभी तैयारियां पूरी

– जगह-जगह सजी रहीं राष्ट्रीय सामग्री की दुकानें
– तिरंगे की खरीददारी करते लोग।
फतेहपुर। गणतंत्र दिवस मनाये जाने को लेकर सभी तैयारियॉ पूरी हो गयी है। कल (आज) 26 जनवरी को सुबह पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों व प्रष्ठिानों में ध्वाजारोहण किया जाएगा। शहर में ंजगह-जगह झण्डे की दुकानें सजी रहीं। देश भक्ती से ओत-प्रोत दुकानों में सामग्री खरीदने वालों का जमावड़ा दिखा। शहर के पटेल नगर, पत्थरकटा, शादीपुर, चौक, बस स्टाप, हरिहरगंज, रेलवे स्टेशन रोड रेलबाजार में दुकानें सजी हुयी है। आजादी का जश्न मनाने के लिए बच्चों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है। गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, स्वैच्छिक संस्थानों आदि को सजाया गया है। जगह-जगह आजादी के दीवानों व शहीदों की याद में गीत बज रहे है। सुबह सभी जगह ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों में जोश देखा जा रहा है। पुलिस लाइन में परेड के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। पीएसी व जिला कारागार में भी कार्यक्रम आयोजित होगा।

सलामी लेंगे कैबिनेट मंत्री
फतेहपुर। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर पुलिस विभाग भी जी-जान से जुटा हुआ है। पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड पर लगातार रिहर्सल भी चल रही है। पुलिस लाइन में साढ़े नौ बजे झण्डारोहण कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शिरकत करेंगे। जो परेड की सलामी भी लेंगे। तत्पश्चात पुलिस माडर्न स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी करेंगे।

About NW-Editor

Check Also

विजयपुर सरकारी अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने का आरोप, 800 रुपये तक का खर्च उठाने को मजबूर

खागा, फतेहपुर। विजयपुर स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं खरीदने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *