Breaking News

अनय द्विवेदी को आमिर ने रोजा रहते हुए किया रक्तदान

बांदा। सेवर्स ऑफ लाइफ के मीडिया प्रभारी श्री सुनील सक्सेना जी ने अवगत कराया की आज सेवर्स ऑफ लाइफ (ब्लड डोनर नेटवर्क) ग्रुप में अध्यक्ष सलमान खान के पास संस्था के सक्रिय रक्तदाता श्री संदीप द्विवेदी जी का कॉल आया उन्होंने बताया की उनकी 8 माह की भतीजी अनय द्विवेदी को बी नेगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता है जिसमे संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ के वाट्सअप ग्रुप में डिमांड पोस्ट की गई डिमांड देखकर सक्रिय रक्तदाता जनाब आमिर खान साहब जोकि रोजे से थे वो फौरन ही जिला अस्पताल पहुंचे और रोजा रहकर 8 माह की बच्ची अनय द्विवेदी के लिए रक्तदान किया कर उसकी जान बचाई। रमजान के इस पाक महीने में रोजा रखते हुए रक्तदान कर बच्चों मानव हित के लिए किए गए कार्यों को करने का जो हौसला उनके अंदर है काबिले तारीफ है रक्तदान में संस्था के अध्यक्ष सलमान खान जी मोहन साहू जी ,एडवोकेट अंसार अहमद सिद्दीकी जी , संदीप द्विवेदी जी आदि लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

“तापमान का कहर: Banda बना दुनिया का हॉटस्पॉट, 47.6°C पर उबला शहर; ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ अलर्ट जारी”

भारत में अप्रैल के महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *