डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्पेन के सेविले शहर में एक मेले के दौरान खतरनाक हादसा हो गया, जब ‘स्लिंगशॉट’ स्टाइल के झूले का केबल अचानक टूट गया। यह झूला लोगों को करीब 300 फीट की ऊंचाई तक तेज रफ्तार से उछालता है।

हादसे के वक्त झूले में दो बच्चे सवार थे, यह खौफनाक पल तब जब आया जब राइड का केबल हवा में टूट गया, जिससे दो बच्चे हवा में ही लटके रह गए। केवल टूटते ही कैप्सूल अचानक नीचे गिरने लगा और सपोर्ट पोल से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दृश्य बेहद डरावना था, जिससे वहां मौके पर मौजूद लोग चीखने लगे।

खौफनाक हादसे में दो बच्चों सहित, 4 घायल

इस खौफनाक हादसे में दो बच्चे घायल हो गए, साथ ही दो और लोग भी घायल बताए जा रहे है। क्योंकि टूटी हुई राइड का मलबा ऊपस से नीचे जमीन पर आ गिरा था।

राइड के दौरान हुआ हादसा

स्पेन की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम के एक प्रवक्ता ने बताया कि रात 8.20 बजे राइड के दौरान हुई दुर्घटना के बाद, दमकलकर्मियों ने स्टील मैक्स राइड वाले इलाके को चारों ओर से घेरकर सुरक्षित कर दिया है। चार लोगों को मामूली चोटें आई थीं और उनका इलाज मौके पर ही किया गया, हालांकि राइड में बैठे हुए दो बच्चों को बाद में मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

स्थानीय पुलिस ने तुरंत ही राइड से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और अब इस पूरे मामले की जांच की कमान राष्ट्रीय पुलिस ने संभाल ली है।

आपको बता दें कि इस रोमांचक मनोरंजन में स्प्रिंग-प्रोपल्शन सिस्टम या इलास्टिक केबल्स का उपयोग करके दो लोगों के कैप्शूल को 300 फीट से अधिक ऊंचाई तक 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में उछाला जाता है।

1857 में हुई थी इस मेले की शुरूआत

सेविल फेरिया एक सप्ताह तक चलने वाला वसंत उत्सव है, जिसमें 1000 से अधिक कैसिटास या टेंटों वाला एक विशाल मेला मैदान होता है, जहां स्थानीय लोग पीते और नाचते हैं। इसकी शुरुआत 1847 में एक कृषि और पशुधन मेले के रूप में हुई थी।