Breaking News

देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बादआरोपी के घर चला बुलडोजर; हिंदू संगठनों ने लगाए जय श्री राम के नारे।

देहरादून: पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला के पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर बीजेपी नेता विनोद कश्यप उसके भाई अशोक और राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया. इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हरबर्टपुर स्थित अस्पताल में विनोद (45 वर्ष) ने दम तोड़ दिया. मृतक विनोद भाजपा के युवा मोर्चा के नेता बताए जा रहे हैं और पूर्व में बीडीसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं. एक पक्ष हिंदू और दूसरा मुस्लिम होने के कारण विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया.
कुल 13 आरोपी नामजद: रजाक, इंतियाज, सलमान और अमन समेत कुल 13 आरोपी नामजद हैं. सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कर फी गई है.
कुलदीप हत्याकांड के बाद बॉर्डर पर अलर्ट: बीजेपी नेता कुलदीप कश्यप हत्याकांड मामले में पुलिस अलर्ट पर है और बॉर्डर इलाके में शक्ति बड़ा दी गई है. पुलिस की 6 टीमों आरोपियों को पकड़ने के लिए निकली है. वहीं आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन जारी है.
क्या बोले बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह? वहीं बीजेपी नेता कुलदीप कश्यप हत्याकांड मामले में बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो उनकी नस्ले याद रखेंगी. उन्हें बिल्कुल माफ नहीं किया जाएगा.
कुलदीप हत्याकांड के बाद अभी तक नहीं पकड़े गए आरोपी: बीजेपी नेता कुलदीप कश्यप हत्याकांड में कुल 13 आरोपी है जिसमें एक का नाम अमन बताया जा रहा है. आरोपी के घर के बाहर भारी मात्रा में लोग मौजूद है और मोबाइल में बुलडोजर एक्शन को कैद कर दहे है. पूरे इलाके में जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है. फिलहाल आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया है. आरोपी की प्रॉप्रटी काफी बड़ी है उस हिसाब से शाम तक पूरा घर जमींदोज कर दिया जाएगा.
शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन: बीजेपी नेता विनोद कुमार की हत्या करने वाले हत्यारों के घर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. जिसके बाद हिंदू संगठन के लोग जय श्री राम के नारे लगाते दिख रहे हैं. बीजेपी नेता विनोद कुमार हत्या के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी का एनकाउंटर और बुलडोजर चलाने की मांग की. जिसके बाद आरोपी के घर बुलडोजर पहुंच गया है.
आरोपी के घर लगाई आग: विनोद कुमार हत्याकांड के बाद देहरादून में माहौल बिगड़ गया है. बजरंग दल और हिंदू संगठन ने आरोपी के घर में आग लगा दी है. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया. भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है. वहीं तनाव देखते हुए देहरादून में इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया गया है. वहीं हत्या के आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है. विनोद कुमार बीजेपी नेता थे. उनकी हत्या के बाद विकासनगर में तनाव बढ़ गया है. हिंदू संगठन के लोग इलाके में आगजनी और पथराव कर रहे हैं.
BJP नेता विनोद कश्यप हत्याकांड मामले में सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें विनोद और उसके साथियों पर आरोपी बेरहमी से हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं. बता दें कि देर शाम मामूली कहासुनी के बाद हुई इस खूनी मारपीट में विनोद की जान चली गई थी. वारदात के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. परिजनों ने चेतावनी दी है कि पोस्टमार्टम के बाद भी, जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.
क्या है पूरा मामला: उत्तराखंड में देहरादून के सहसपुर से जहां शनिवार को बैरागीवाला में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. आपको बता दें सहसपुर के बैरागीवाला में खेत में पानी लगाने गए विनोद नाम के व्यक्ति पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. इस बेरहमी से की गई पिटाई में विनोद की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था. मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव चरम पर पहुंच गया. घटना की खबर फैलते ही भारी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग मौके पर जमा हो गए और देर रात तक जमकर हंगामा-बवाल हुआ. उग्र प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की.
हालात बेकाबू भारी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स: हालात को बेकाबू होता देख पूरे बैरागीवाला इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हुए नजर आए और उग्र भीड़ को बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए मामला शांत करवाया. पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है.  जिसके बाद गलियां प्रदर्शन से तो शांत हुई,लेकिन पुलिस रात भर पहरा देती नजर आई. उधर प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठन के लोगों ने सुबह 10 बजे तक कार्रवाई न होने पर शव को लेकर प्रदर्शन करने भी चेतावनी दी है.
ASP पंकज गैरोला क्या बोले: वहीं इस मामले को लेकर ASP पंकज गैरोला ने बताया कि विवाद के दौरान कुछ लोगों पर धारदार हथियारों और हथौड़ों से हमला किया गया. हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के पीछे पानी के विवाद को वजह बताया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

About NW-Editor

Check Also

“उत्तराखंड को वर्ल्ड बैंक से 680 करोड़ रुपए का इनाम! केंद्र की सिफारिश, डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली पर रहेगा जोर”

उत्तराखंड को वर्ल्ड बैंक से 680 करोड़ रुपए जल्द मिलने वाले है। भारत सरकार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *