Breaking News

फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी की नन्हे दोस्त से मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात फ्रांस के नीस शहर पहुंचे। होटल में बड़ी तादाद में भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि बड़ी तादाद में बच्चे भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए होटल पहुंचे थे। इसी दौरान पीएम मोदी नजर एक नन्हे बच्चे पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बच्चे को गोद में उठाया और दुलार किया। इसके बाद पीएम मोदी बच्चे के पिता से थोड़ी बातचीत की। वहीं, प्रधानमंत्री ने एक बच्ची को राजस्थानी पगड़ी भी पहनाई। वहीं, भारतीय समुदाय की महिलाओं ने पीएम के हाथ को अपने सिर पर लगाया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के 6 दिनों के दौरे पर हैं। पीएम बनने के बाद उनकी यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। उनका फ्रांस दौरा दो फेज में होगा। इस दौरान 3 शहरों नीस, एवियान और पेरिस जाएंगे। वे 13-14 जून तक नीस में रहेंगे।

राष्ट्रपति मैक्रों से आज होगी मुलाकात

बताते चलें कि पीएम मोदी आज दोपहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। साथ ही ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थ टेक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, AI, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े 12 समझौते हो सकते हैं। भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील पर अहम चर्चा होगी। भारत चाहता है कि इन विमानों में अपने हथियार जोड़ने की सुविधा मिले। इसके लिए सोर्स कोड का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

स्लोवाकिया भी जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 14 जून की शाम फ्रांस से स्लोवाकिया जाएंगे और 15 जून तक रुकेंगे। इस दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है।

जी 7 बैठक में ट्रंप से होगी बातचीत

इसके बाद वो फ्रांस वापस आएंगे और 16 से 17 जून को एवियान में G7 समिट में हिस्सा लेंगे। 18 जून को पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ विवाटेक सम्मेलन में जाएंगे। 17 जून को G7 समिट के दौरान मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से द्विपक्षीय मुलाकात होगी। दोनों नेता 16 महीने बाद मिलेंगे। बता दें कि G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की ‘मॉडर्न इकोनॉमी’ वाला देश कहा जाता है। इनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं।

About NW-Editor

Check Also

मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का गीत, BRICS डिनर में दिखा बॉलीवुड प्रेम

नई दिल्ली। BRICS समिट में शामिल होने भारत पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *