अधिवक्ता चेंबर के नाम पर गैर अधिवक्ताओं को बेंचे देने का आरोप

फतेहपुर। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मणिप्रकाश दुबे के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें इन लोगों ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सांसद निधि से निर्मित पुस्तकालय भवन की दीवार को तोड़कर काफी पुराने हरे पेड़ को बिना जिला प्रशासन की स्वीकृति लिए हुए अराजकतत्वों द्वारा कटवा दिया गया है तथा कलेक्ट्रेट परिसर की उक्त भूमि को कतिपय गैर अधिवक्ताओं को अधिवक्ता चेंबर के नाम पर लाखों रुपए में बेंचा जा रहा है जबकि उक्त भूमि का ना तो आवंटन हेतु अधिवक्ता संघ की ओर किसी भी प्रकार से कोई आम सभा से अथवा कार्यकारिणी से प्रस्ताव ही पारित किया है और न ही जिला प्रशासन द्वारा उक्त भूमि का आवंटन तक वैधानिक रूप से आवंटन ही किया गया है। क्योंकि उक्त भूमि पुस्तकालय भवन परिसर की शासकीय भूमि है जो कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित है। उक्त प्रकरण की जांच कराकर तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पुस्तकालय भवन की कीमती जमीन को अनाधिकृत रूप से कब्जा किए जाने तथा चल रहे अवैधानिक निर्माण को तत्काल रोके जाने की मांग किया। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में हरदीप सिंह गौतम, प्रेम शंकर त्रिवेदी, राकेश वर्मा, अनिल कुमार तिवारी, अरविंद सिंह, इंद्र कुमार चैहान, महेंद्र सिंह गौर, बुद्ध प्रकाश सिंह, विजय सिंह, बचानी लाल, शिव प्रकाश मिश्रा, वागीश कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार मिश्रा, चंद्राकर मिश्रा, श्याम बाबू गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

– रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण – ठेला संचालक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *