Breaking News

PM से DM तक की अपील अनसुनी, दफ्तरों में बढ़ती वाहनों की भीड़ पर सवाल

गाजियाबाद। पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेट्रोल व डीजल की खपत को कम करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने आवास से कलक्ट्रेट तक आने के लिए बाइक पूलिंग की। सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी कार पूलिंग व बाइक पूलिंग करने के निर्देश दिए, जिससे कि पेट्रोल व डीजल की खपत को कम किया जा सके। डीएम की अपील के बाद भी शनिवार को सरकारी कार्यालयों में वाहनों की संख्या कम नहीं हुई।

News Article Hero Image

                                             नगर निगम मुख्यालय के बाहर पार्क की गई अधिकारीयों व कर्मचारियों के वाहन। 

अधिकारी कारों से ही पहुंचे

शनिवार को नेहरू नगर में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर फरियादियों की शिकायत सुनने के लिए अधिकारी कारों से ही पहुंचे। समाधान दिवस में जिन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगी थी, उनमें से ज्यादातर वाहन से ही पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर के अंदर भी रोजाना की तरह ही अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहन पार्किंग में खड़े नजर आए। नगर निगम में शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया, यहां पर अफसर व पार्षद अपनी कारों से ही बैठक में प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे। एस्कार्ट वाहन भी नगर निगम कार्यालय में खड़े नजर आए।

नगर निगम के अंदर पार्किंग फुल रही

इस वजह से नगर निगम के अंदर पार्किंग फुल रही, वाहनों को नगर निगम के कार्यालय के बाहर सड़क पर भी पार्क करना पड़ा। जीडीए कार्यालय में भी अधिकारी व कर्मचारी कारों से ही पहुंचे। यहां से मानसरोवर भवन का निरीक्षण करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया तो जीडीए उपाध्यक्ष व सचिव ने एक कार से व एक्सईएन एवं जेई सहित अन्य अफसर दूसरी कार से गए।

About NW-Editor

Check Also

13 साल से कोमा में हरीश राणा की मौत, सुप्रीम कोर्ट ने 13 दिन पहले दी थी इच्छामृत्यु की इजाजत

गाजियाबाद : हरीश राणा ने मंगलवार को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। PTI ने सूत्रों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *