Breaking News

एएसपी ने थाना कालिंजर क्षेत्र के धर्मगुरुओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की

बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा आगामी त्यौहारों के सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना कालिंजर पर की गयी शान्ति समिति बैठक । सभी धर्मगुरुओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्यौहारों महाशिवरात्रि, रमजान, होली आदि पर्वो को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी साथ ही सभी के सुझाव लिये गये । बैठक में सभी से आगामी त्यौहारो को शान्ति पूर्वक एवं परम्परागत तरीके से मनाने हेतु अपील की गयी साथ ही किसी नई धार्मिक परम्परा को बिना अनुमति शुरु न करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । अफवाहों पर ध्यान ना दें । किसी भी प्रकार की समस्या/घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें । सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी । इस दौरान उपजिलाधिकारी नरैनी श्री सत्यप्रकाश, थाना कालिंजर प्रभारी निरीक्षक श्री दीपेन्द्र कुमार सिंह सहित सभी क्षेत्र के धर्मगुरु व संभ्रांत व्यक्ति आदि मौजूद रहे ।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *