Breaking News

डीएम व एसपी ने आगामी त्यौहारों को लेकर महर्षि बामदेव सभागार में धर्मगुरुओं व पदाधिकारियों के साथ की शान्ति समिति बैठक

बांदा। आगामी त्यौहारों के सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा महर्षि बामदेव सभागार में जनपद के सभी धर्मगुरुओं व पदाधिकारियों के साथ शान्ति समिति बैठक की गई । बैठक में सभी धर्मगुरुओं, पदाधिकारियों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्यौहारों जैसे- महाशिवरात्रि, रमजान, होली, नवरात्रि आदि पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में वार्ता कर शासन द्वारा जारी आदेशों-निर्देशों के बारे में अवगत कराया गया तथा साथ ही सभी के सुझाव भी लिये गये । बैठक में सभी से आगामी त्यौहारो को शान्ति पूर्वक एवं परम्परागत तरीके से मनाने हेतु अपील की गयी एवं किसी नई धार्मिक परम्परा को बिना अनुमति शुरु न करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । अफवाहों पर ध्यान ना देनें तथा किसी भी प्रकार की समस्या/घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें । सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी । इस दौरान चल रहे यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत तेज ध्वनि (साउंड पॉल्यूशन) के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जायेगा जिससे छात्रों/परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, विशेषकर उन स्थानों पर जहां मैरिज गार्डेन, तेज आवाज़, पार्टी, शोर और अनावश्यक ध्वनि के कारण परीक्षार्थियों/स्थानीय निवासियों को असुविधा होती है । सभी प्रकार के ध्वनि प्रदूषण जैसे कि डी0जे0, तेज म्यूजिक सिस्टम, सार्वजनिक आयोजनों में शोर और अन्य अव्यवस्थित ध्वनियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

About NW-Editor

Check Also

“तापमान का कहर: Banda बना दुनिया का हॉटस्पॉट, 47.6°C पर उबला शहर; ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ अलर्ट जारी”

भारत में अप्रैल के महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *