Breaking News

ग्रामीण बैंक ऋण खाता धारक के यहां कुर्की

– ऋण खाता खारक के यहां कुर्की की कार्रवाई करते बैंक कर्मी।
खागा, फतेहपुर। नगर के ग्रामीण बैंक मानू के पुरवा शाखा के केसीसी खाता धारकों पर बकाया वसूली के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई। शुक्रवार को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार की अगुवाई में राजस्व टीम तथा बैंक अधिकारियों ने मिलकर कुछ ग्रामवासियों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की। बताया गया कि संबंधित किसानों ने लंबे समय से केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण की किस्तें नहीं चुकाईं, जिस कारण बैंक द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान न होने पर यह कदम उठाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान गांव के कई घरों से घरेलू सामान, कृषि उपकरण और अन्य चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर सूचीबद्ध किया गया। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार बकाया ऋण वसूली अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों पर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों ने समय पर किस्तें जमा की हैं, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, लेकिन लापरवाह खाता धारकों को सख्ती का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने बताया कि केसीसी योजना किसानों की सुविधा और कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जाती है, लेकिन कुछ लाभार्थी समय पर ऋण वापसी नहीं करते, जिससे बैंक पर वित्तीय दबाव बढ़ता है। ऐसे में प्रशासन की मदद से बकायेदारों से वसूली की जा रही है। कुर्की की कार्यवाही से गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। अधिकारीगण ने लोगों से अपील की कि वे बकाया ऋण समय से जमा कर दें, ताकि किसी प्रकार की कुर्की या अन्य कानूनी कार्यवाही से बचा जा सके।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *