Breaking News

“बीच बाजार कानून के रखवाले पर डंडे से वार”

 

डोंगरगढ़. नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर के पास चंद्रगिरि चौक पर एक युवक ने अचानक पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया। घटना में पुलिस जवान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवक को पेट्रोलिंग गाड़ी से थाने भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर वहां पहुंचा और अचानक डंडे से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ा। पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मानसिक रूप से विक्षिप्त है युवक

इस मामले में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल पुलिस जवान का इलाज करवा लिया गया है और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

About NW-Editor

Check Also

BSP लोहा चोरी कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड संजय सिंह गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में करीब 250 टन स्क्रैप लोहा चोरी के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *