filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

बाबा साहब की जयंती पर किया भंडारा व तहरी भोज

– कलेक्ट्रेट परिसर में तहरी वितरित करते आयोजक।
फतेहपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर कचेहरी परिसर स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर पार्क में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. बीआर अंबेडकर युवा जनसेवा फाउंडेशन एवं अर्चना ब्लू ड्रीम सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। विशेष अवसर पर संस्थाओं ने विशाल भंडारे, जलपान एवं तहरी भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक देशराज नोएडा, ज्ञानचंद, दिव्यांश गौतम, अर्चना देवी, दीपक देहाती और अरविंद राजू रहे। आयोजकों ने बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराते हुए जयंती समारोह में शामिल होने आए हजारों श्रद्धालुओं और अनुयायियों का उत्साहवर्धन किया। शहर में निकले भव्य जुलूस में शामिल हजारों लोगों का अंबेडकर पार्क पहुँचने पर आयोजकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दूर-दराज से आए लोगों के लिए ठंडे जलपान और गरमा-गरम तहरी का वितरण किया। सेवा का यह सिलसिला सुबह से शाम तक अनवरत चलता रहा। जिसमें समाज के हर वर्ग ने अपनी सहभागिता दर्ज कराया कार्यक्रम की। सफलता में संरक्षक मंडल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। संरक्षक रूद्रेश गौतम, विनोद गौतम, ज्ञानेंद्र गौतम और पवन चंद्र ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में विशेष सहयोग प्रदान किया। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षित बनने और संगठित रहने का संदेश दिया। इस दौरान पूरा कचेहरी परिसर जय भीम के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

About NW-Editor

Check Also

अग्निशमन सेवा दिवस पर जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

– शहीद फायर कर्मियों को दी श्रद्धांजलि – जागरूकता पंपलेट दिखाते एसपी व अग्निशमन अधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *