Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को दी नई दिशा: राजेश

– यादव महासभा ने मनाई बाबा साहब की जयंती
– बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते यादव महासभा के पदाधिकारी।
फतेहपुर। शहर के लखनऊ बाईपास स्थित सैनिक गेस्ट हाउस में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाई गई। बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने एक-एक कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान ने देश के हर वर्ग को समान अधिकार और न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है। उनका योगदान केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। युवाओं से कहा कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम में वीर सिंह यादव, विनय यादव, निर्मल सिंह यादव, अशोक यादव, प्रीतम सिंह यादव, भूतपूर्व सैनिक राम प्रताप यादव, राम सिंह मौर्य, जितेंद्र यादव, आदित्य यादव, रोहित सिंह, सत्यम यादव, संजय यादव, जीतू यादव, विकल्प सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में जिला विद्युत समिति की बैठक, सांसद नरेश उत्तम बोले- बिजली समस्याओं का हो त्वरित समाधान

– जिला विद्युत समिति की बैठक में समस्याओं पर हुआ मंथन – किसानों को निजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *