Breaking News

सेनपुर गांव में बना नाला जनता को समर्पित

– अंबेडकर जयंती पर जिला पंचायत सदस्य ने किया लोकार्पण
– नाले का लोकार्पण करते जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी।
फतेहपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू सिंह लोहारी ने क्षेत्र के ग्राम सेनपुर में 40 लाख रूपए की लागत से निर्मित नाले का लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर दिया। इस नाले के बन जाने से अब क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी ने कहा कि उनके क्षेत्र के ग्राम सेनपुर में तालाब से जुड़ा महत्वपूर्ण नाला जो की बारिश के दिनों में पूरे गांव को जलमग्न कर देता था। आज अंबेडकर जयंती पर्व के उपलक्ष्य में नाला बनवाकर उसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। उन्होने बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में बताते हुए कहा कि बाबा साहब ने जिस संविधान की रचना की थी इस संविधान के अनुसार हमारा देश आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 में पूर्ण विकसित देश बनकर उभरेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में पुत्तन अग्निहोत्री, महाराज, नीरज अग्निहोत्री, पूर्व प्रधान चंद्रपाल, भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र के अलावा समस्त ग्रामवासीय उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *