Breaking News

मिल्कीपुर में बड़ा उलटफेर, सियासी हलचल तेज!

 

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। अब तक 30 में से 17 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें भाजपा 42,886 वोटों से आगे चल रही है। भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। हलवाई लड्‌डू बना रहे हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद और उनके सांसद पिता अवधेश प्रसाद सुबह से घर से ही नहीं निकले हैं।

पूर्व भाजपा प्रवक्ता अवधेश पांडेय ने कहा- अयोध्या में सपा ने राम का अपमान किया। जनता ने उसका बदला लिया। इस पर सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया। कहा- भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके गुंडों ने बूथ कैप्चरिंग की। इसके बाद भी भाजपा हारेगी। मिल्कीपुर में अगर भाजपा जीतती है तो 8 साल बाद फिर से सीट पार्टी के खाते में जाएगी। बड़ी बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी विधानसभा सीट पर बीजेपी 7 हजार वोट से सपा से हार गई थी।

मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद सपा विधायक थे। 2024 लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़वाया। वह अयोध्या (फैजाबाद) से सांसद बन गए। तब से यह सीट खाली थी। मिल्कीपुर में उपचुनाव दिसंबर में होने थे, लेकिन भाजपा नेता गोरखनाथ ने अवधेश प्रसाद के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी थी। इसमें उनका नामांकन रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, बाद में बाबा ने याचिका वापस ले ली थी।

About NW-Editor

Check Also

गुजरात में बड़ा हादसा: उड़ान भरते ही प्लेन क्रैश, 133 लोगों की मौत की आशंका

  गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार  की दोपहर एयर इंडिया के पैसेंजर विमाग बोइंग 737 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *