Breaking News

ब्लाक बनाओ संघर्ष समिति ने भूमि चिन्हित कर ब्लाक बनाने के समर्थन में बदौसा बंद का किया आह्वान

 

अतर्रा ,बांदा। लोक प्रिय भाजपा शासन द्वारा स्वीकृत नवसृजित बदौसा ब्लॉक मुख्यालय बदौसा में बनाने की मांग पर आड़े ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति बदौसा के पदाधिकारियों ने राज पैलेस बदौसा में पत्रकार वार्ता करके बदौसा में भूमि चिन्हित कर ब्लॉक बनाए जाने के समर्थन में 26 अप्रैल 2025 को बदौसा बन्द का आह्वाहन किया है। शुक्रवार को बदौसा ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति द्वारा राज पैलेस बदौसा में आयोजित पत्रकार वार्ता में संयोजक सन्तोष कुशवाहा एवं सहसंयोजक शिवप्रसाद उर्फ शिवा, अध्यक्ष श्यामाचरण बाजपेई ने कहा हमारे पूर्वजों की मांग पर लोक प्रिय भारतीय जनता पार्टी के शासन द्वारा नवसृजित बदौसा ब्लॉक के भूमि भवन हेतु ज़मीन चिन्हित करने के लिए उपजिलाधिकारी अतर्रा के कार्यालय में शासनादेश धूल फांक रहा था, मौजूदा एस डी एम द्वारा बदौसा की बजाय समीप के दूसरे गांव से प्रस्ताव ले कर जिलाधिकारी महोदया को गुमराह कर भेजा है, जबकि बदौसा में ब्लॉक बनाने से भी अधिक ब्रिटिश हुकूमत के जमाने की पुरानी तहसील और उसके लगी हुई बरछा ब में श्रेणी 3 की भूमि मौजूद है। प्रशासन हमारी मांग पर कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बदौसा के नगर अध्यक्ष विजय यादव, सुनील उपाध्याय, विनीत रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिओम सोनकर महामंत्री, नवीन जैन नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल बदौसा, अभिषेक सोनी, रज्जू गुप्ता महासचिव, रविशंकर गुप्ता संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी शहनवाज खान उर्फ शानू, अवघेश यादव, सचिन जैन, अजय जैन ने कहा बदौसा में ब्लॉक बनाने के समर्थन में सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने कहा बदौसा के व्यापारी बदौसा ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के प्रोटेस्ट के समर्थन में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द रखेंगे। साम को सभी व्यापारी नेता जन संपर्क करके बदौसा बन्द को सफल बनाएंगे।

About NW-Editor

Check Also

मंदिर में वरमाला डाल प्रेमी युगल ने रचाई शादी

बबेरू, बांदा । प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक-युवती ने सोमवार की शाम बबेरू कस्बे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *