फिरोजाबाद। ‘उत्तर प्रदेश ब्राह्मण जागृति महासभा’ के तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कान्हा रेस्टोरेंट में किया गया। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग) के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीगोपाल शर्मा एवं मीडिया प्रभारी विकास लहरी ने महासभा द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल समापन, पुरस्कार वितरण एवं भावी सांगठनिक निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पदाधिकारियों ने बताया कि, 12 जुलाई 2026 को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के मेधावी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। जिसमें, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹5,100, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹3,100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹2,100 की नकद राशि प्रदान की गई। कुल मिलाकर विजेताओं को ₹20,600 के नकद पुरस्कार बांटे गए।
पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “ब्राह्मण कभी जातिवाद या धर्मवाद में विश्वास नहीं रखता।” इस प्रतियोगिता में सभी धर्मों और जातियों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विजेताओं की सूची में भी सभी वर्गों के बच्चे शामिल रहे। जनपद के इतिहास में इस स्तर पर इतनी उत्साहित नकद राशि का पुरस्कार पाकर विजेता छात्र-छात्राएं बेहद दिखे।
महासभा ने समाज से मिलने वाले आर्थिक सहयोग के पारदर्शी उपयोग पर विशेष बल देते हुए कि वर्ष भर में संगठन द्वारा नववर्ष पर कैलेंडर व डायरी वितरण, 14 जनवरी, मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण, होली मिलन समारोह,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन ।
वार्षिक मुख्य कार्यक्रम: महासभा ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि वार्षिक कार्यक्रम अब 19 जुलाई के स्थान पर 23 जुलाई को आयोजित किया जाएगा और समाज से सहयोग (धन) केवल इसी 23 जुलाई के कार्यक्रम हेतु ही लिया जाएगा।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से मुख्य संयोजक दुर्गा प्रसाद शर्मा, सह-संयोजक नगर अध्यक्ष संजय शर्मा के साथ देवेन्द्र उपाध्याय, रवि शंकर, धर्मेन्द्र शर्मा ‘शर्मा’, दिग्विजय, संदीप शर्मा (बॉबी), तरुण उपाध्याय, सौरभ लहरी, राजू दीक्षित, मनोज शर्मा, डॉ. राजीव पचौरी, अजय शर्मा, अखिलेश शर्मा, गिरधर मिश्रा (पत्रकार) व अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
News Wani
