Breaking News

मटेरा विद्युत उपकेंद्र की समस्याओं को लेकर विधायक मारिया शाह ने अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र

बहराइच।मटेरा विधायक मारिया शाह ने मटेरा विद्युत उपकेंद्र के शंकरपुर फीडर से संचालित ग्राम भवनियापुर, रामगढ़ी समेत अन्य गांवों में विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर विद्युत वितरण खंड-बहराइच के अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में विधायक ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति 15 किलोमीटर दूरी के फीडर से की जा रही है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज तथा अनियमित विद्युत आपूर्ति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे आमजन, किसान, छात्र-छात्राओं एवं व्यापारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक ने कहा कि जनहित एवं उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नानपारा विद्युत उपकेंद्र के सिधौरा फीडर से विद्युत आपूर्ति संचालित किए जाने की तकनीकी परीक्षण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराया जाए तथा आवश्यक सर्वे एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधीक्षण अभियंता से मामले में त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई करते हुए क्षेत्रवासियों को सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है।

About NW-Editor

Check Also

रास्ते पर खड़ी कार को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 पर मुकदमा

नांगल/बिजनौर – ग्राम हरचंदपुर में रास्ते पर खड़ी कार को लेकर दो पक्षों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *