Breaking News

कांवड़ मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से जाना हालचाल

मंडावली/बिजनौर – सावन कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद, कांवड़ यात्रा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने थाना मंडावली क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का माहौल उपलब्ध कराया जाए। पुलिस प्रशासन पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

About NW-Editor

Check Also

चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए महिला ने राज्य महिला आयोग व एडीजीपी से की शिकायत

  न्यूज़ वाणी ब्यूरो  मंडावर (बिजनौर) क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुर टीप निवासी पीड़ित महिला जाहिदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *