Breaking News

लखनऊ में BCA छात्रा की निर्मम हत्या, घर में घुसकर क्लासमेट ने चाकू से किया हमला

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। BCA की प्रथम वर्ष की छात्रा की उसके ही क्लासमेट ने कथित तौर पर घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। आरोपी छात्र सब्जी काटने वाला चाकू लेकर घर पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के बाद हिरासत में ले लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

हाईटेंशन टावर पर चढ़कर युवक ने मचाया हड़कंप, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

लखनऊ। काकोरी क्षेत्र के अजीतनखेड़ा गांव में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *