Breaking News

बसपा जिलाध्यक्ष ने अपराधों पर अंकुश लगाने की उठाई मांग

 

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने जबसे बसपा की कमान संभाले हैं तब से संगठन को तो मजबूती प्रदान कर ही रहे हैं साथ ही साथ जिले की तमाम समस्याओं को भी उठाकर जिला प्रशासन का ध्यान उस ओर आकृष्ट करने का भी कार्य कर रहे हैं। जनपद में हो रहे अपराध, चोरी, हत्या की घटनाओं के साथ महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार आदि ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की भी मांग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 9 मई को सोहन लोधी निवासी मोहल्ला लोधीगंज से मिठनापुर क्रॉसिंग रोड में आयुष राजपूत साड़ी सेंटर के यहां पर लाखों रुपए की चोरी की गई। सोहन लोधी अपने ससुराल महादेवन का पुरवा 7 मई को गए थे 9 मई को रात 3 बजे वापस आए तब देखा कि घर के सभी ताले टूटे मिले। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। इस दौरान थरियांव थाना अंतर्गत मोतीलाल लोधी के मृत्यु की जांच की भी मांग किया। इसके साथी जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल एडवोकेट के यहां लगभग एक करोड रुपए की चोरी एक माह पूर्व हुई थी। पुलिस प्रशासन ने माल भी बरामद किया था साथ ही माल को पहचाना भी गया था लेकिन राजीव कुमार अग्रवाल को बरामद माल वापस अभी तक नहीं मिला। वही जनपद में बढ रहे अपराधों पर अंकुश लगाए जाने की भी मांग किया। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी संदीप जडेजा, सिपाही लाल यादव, नरेश चंद्र नागर, बृजेंद्र गौतम, अरविंद चौधरी, मनोज कुमार रतन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *