श्रीलक्ष्मी नारायण भगवान का मनाया नवां स्थापना दिवस

– विष्व की शांति के लिए सुंदरकांड के साथ हुआ हवन पूजन

फतेहपुर। सिद्धपीठ श्री मोटेष्वर महादेव मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण भगवान जी का 9 वां स्थापना दिवस और भंडारा धूमधाम से मनाया गया। विष्व की शांति के लिए सुंदरकांड के साथ हवन पूजन किया गया। महिलाओं ने गीत संगीत के साथ जयकारा लगाएं। इसके बाद आयोजित भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीमोटेष्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने बताया कि सिद्धपीठ श्रीमोटेस्वर महादेव मंदिर में सन 2017 में श्रीलक्ष्मी नारायण भगवान जी की मूर्ति स्थापित की गई थी जिसका वार्षिकोत्सव मोटे महादेवन मंदिर में सुंदरकांड व भंडारे के साथ कराया गया। मंदिर में अचार रवि शंकर मिश्रा एवं आचार्य अचल त्रिपाठी ने विधि विधान के साथ के साथ हवन पूजन कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामस्वरूप गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश सिद्धराज, जवाहर जायसवाल, गिरजा शंकर श्रीवास्तव, धनंजय द्विवेदी, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्त, अरुण जायसवाल एडवोकेट, भाजपा नेता राम प्रताप सिंह, अमिताभ बिहारी शरण, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, मुकुट बिहारी शरण, घनश्याम गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल, मनोज सोनी, आशीष गुप्ता, भास्कर गुप्ता, हरि चौरसिया, राकेश सोनी, बीनू सिंह, पंडित सुरेश शुक्ला, बाबा लक्ष्मण दास आदि भक्त मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े झपट्टामार गैंग के दो सदस्य

– शिकार की तलाश में निकलते थे बाइक पर – पुलिस की गिरफ्त में झपट्टामार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *