Breaking News

जनगणना प्रशिक्षण: प्रशिक्षणदाता व अटेवा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

– प्रशिक्षण के बाद बैठक कर पुरानी पेंशन के आंदोलन में प्रतिभाग करने का लिया संकल्प
– प्रशिक्षणदाता व अटेवा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कर्मी।
फतेहपुर। असोथर नगर पंचायत में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण के अंतिम दिन शिक्षकों ने प्रशिक्षण दे रहे फील्ड ट्रेनरों के व्यवहार एवं प्रशिक्षण कौशल से प्रभावित होकर प्रशिक्षण दे रहे निशेष साहू एवं अटेवा जिलाध्यक्ष निधान सिंह का फूलमाला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रशिक्षण स्थल पर ठीक-ठाक भोजन व्यवस्था होने के कारण शिक्षकों ने व्यवस्थापकों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। साथ ही शिक्षकों ने एक समस्या की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अभी खबर आ रही है कि उड़ीसा में जनगणना कार्य में लगे हुए दो शिक्षकों की लू लगने के कारण 27 अप्रैल को मौत हो चुकी है जबकि प्रदेश में जनगणना का कार्य मई और जून माह में किया जाएगा। इसलिए भीषण गर्मी को देखते हुए उचित कदम उठाए जाएं। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद शिक्षकों ने बैठक कर अपने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन के आंदोलन में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का संकल्प लिया। ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक पाल ने कहा कि जब नेताओं को पेंशन है तो शिक्षकों एवं सीमा पर डटे अर्धसैनिक बलों के जवानों को पेंशन क्यों नहीं? ब्लॉक महामंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय, तहसील प्रभारी संदीप यादव, संदीप साहू, पवन पांडेय, शैलेंद्र सिंह, शिव प्रसाद, ललिता यादव, जय प्रकाश, सुनील कुमार, आशीष द्विवेदी, राजू, पवन पाण्डेय, रामसेवक पाल, प्यारे लाल पाल भी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

– पशु चोरी के मामलों में था फरार, तमंचा, बकरियां व नकदी बरामद – घटनास्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *