Breaking News

यातायात नियमों का पालन न करने वाले 105 वाहनों के काटे गए चालान

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य आज दिनांक 25.04.2025 को क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कृष्णकांत त्रिपीठी के नेतृत्व में यातायात पुलिस बांदा द्वारा सघन चेकिंग एवं जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा प्रभारी यातायात पुलिस श्री त्रिलोकी नाथ पाण्डेय के साथ शहर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाने. शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर स्पीडिंग/स्टंटिंग न करने के संबंध में जागरुक किया गया । अभियान के अंतर्गत प्रमुख चौराहों एवं स्थानों पर चेकिंग की गई । इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चालकों, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 105 वाहनों के चालान काटे गए । जनमानस से अपील- कृपया यातायात नियमों का पालन करें, आपका एक छोटा सा अनुशासन आपकी और दूसरों की जिंदगी बचा सकता है । एक जिम्मेदार नागरिक बनने में अपना योगदान दें ।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *