Breaking News

बच्चों की कहासुनी ने ली खौफनाक मोड़, परिजनों के बीच खूनी संघर्ष

कंपिल क्षेत्र के गांव धीमर नगला निवासी उपेंद्र ने थाना कंपिल में तहरीर दी कि करीब पांच दिन पूर्व उनके बच्चों को पड़ोसी महिपाल के बच्चों ने पीट दिया था। इसी बात को लेकर उपेंद्र जब उलाहना देने महिपाल के घर गया, तो वहां महिपाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर महिपाल व उसके स्वजन—रूम सिंह, गजरानी और रीता ने उपेंद्र पर लाठी-डंडों व टकोरे से हमला कर दिया। उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

राज्यसभा चुनाव में सपा का नया दांव, अंबानी के करीबी धनराज परिमल नथवानी को बनाया उम्मीदवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *