Breaking News

मुहल्ले का शराब ठेका बन्द कराने की नगरवासियों ने डीएम से की मांग

बाँदा। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तिन्दवारी के नागरिकों ने मुहल्ले मे शराब के ठेके से हो रही परेशानी से डीएम को अवगत कराया। प्रार्थना पत्र लिये मुहल्ले वासियों ने डीएम श्रीमती जे.रीभा से उक्त शराब का ठेका बन्द करवाने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि मामला बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर इलाके का है। इस मोहल्ले में देशी शराब का ठेका खुलने से स्थानीय लोगों को खासी रही समस्या हो रही है। वे दारू पियक्कड़ों से हलकान है।
वहीं स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। उक्त फरियादियों ने बताया की रोड में खुलेआम लोग शराब पीकर गालियां बकते है।
साथ ही मोहल्ले की बहु बेटियों को निकलने मे भी भय लगता है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों और कोचिंग जाने मे होती परेशानी का संज्ञान लिया जाए। स्थानीय लोगों की मानें तो उन्होंने अपनी समस्या को स्थानीय पुलिस से भी जाहिर किया है लेकिन सुनवाई नही की गई।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *