Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

फतेहपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर उठाई इस्तीफे की मांग

फतेहपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इस दौरान पूरा इलाका “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारों से गूंजता रहा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कथित गलतियों पर सवाल उठने के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार मुख्य निर्वाचन आयुक्त का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जनता के बीच उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को अपनी बात रखने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलने जाते समय रोके जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर सवाल बताया।

प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी, शिवाकांत तिवारी, मणि प्रकाश दुबे, राजू लोधी, देवी प्रकाश दुबे, पुत्तन मिश्रा, अरुण जायसवाल, सैयद सहाब अली, आदित्य श्रीवास्तव, मोहसिन खान, वकील खान, नवनीत तिवारी, रामनरेश महाराज, ओम प्रकाश कोरी, शादाब सभासद, राजीव लोचन निषाद, जेपी पासवान, बशीर अहमद, इशरत खान, उदित अवस्थी, आरिफ खान, राजेंद्र लोधी, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, मो. हफीज, इंद्रजीत लोधी, मो. इलियास, मो. इस्माइल, अब्दुल रज्जाक, शेर आलम, नजमी कदर, अशोक दुबे और हम्माद हुसैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

आंधी में बिजली का खंभा ई-रिक्शा पर गिरा, चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के पास बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *