Breaking News

संभल में सरकारी जमीन पर बने ईदगाह-इमामबाड़े पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात, देखने उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश के संभल में गुरुवार को ईदगाह और इमामबाड़े पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। बुलडोजर कार्ऱवाई को देखने गाँव के काफी लोग मौके पर जुट गए है। प्रशासन के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछौली गाँव में ये ईदगाह और इमामबाड़ा चारागाहों की जमीन पर बने थे। गाँववालों की शिकायत पर लेखपाल ने 18 जनवरी को तहसीलदार कोर्ट में अपील दायर की थी। 31 जनवरी 2026 को कोर्ट के आदेश पर नोटिस अखबार में छपवाया गया था। लेकिन नोटिस पर अमल नहीं किया गया।

इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम गुरुवार सुबह 7.30 बजे मौके पर पहुँचे। यहाँ इमामबाड़े और ईदगाह को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

यूपी में मानसून का कहर: बरेली में झमाझम बारिश, बलिया में नदी में समाए 9 मकान; 71 शहरों में अलर्ट

 उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *