Breaking News

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करों, नहीं तो होगा आंदोलन होगा

– सीएम के बयान पर अधिवक्ताओं का तीखा प्रहार, गौ संरक्षण पर सरकार की नीयत करें स्पष्ट
– डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर भेजा ज्ञापन
– कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए खड़े बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।
फतेहपुर। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव एवं महामंत्री अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि देश में लगातार हो रही गौ हत्याओं तथा गौवंश पर बढ़ते अत्याचार को रोकने के लिए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना आवश्यक है। इससे न केवल गौ संरक्षण को मजबूती मिलेगी बल्कि गौवंश के प्रति होने वाली क्रूरता पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। ज्ञापन सौंपने के बाद अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और महामंत्री अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र ने संयुक्त रूप से सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में दिए गए उस बयान, जिसमें गौ माता को राष्ट्रीय पशु अथवा राष्ट्र माता घोषित किए जाने की आवश्यकता न होने की बात कही गई है, उससे गौभक्तों और सनातन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान गौ हत्या के प्रति मूक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के लगभग दस वर्षों के कार्यकाल में गौवंश की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। आज भी सड़कों पर बड़ी संख्या में निराश्रित गौवंश घूम रहा है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में गौ संरक्षण के प्रति गंभीर है तो उसे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए पहल करनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो प्रदेशभर में व्यापक जनजागरण अभियान और आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ताओं में मणि प्रकाश द्विवेदी, वसीम अंसारी, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, बृजेश कुमार बाजपेयी, असलम शेर खां, कमलेश शुक्ल, रामबाबू गुप्ता, रंजीत पटेल, संजय पांडेय, गणेश तिवारी, फिरोज खान, सतीश शर्मा, नीरव रमन, किरन यादव मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज कराया बिजली चोरी का मुकदमा: आदित्य

– भाजपा को बदनाम करने व राजनीतिक लाभ लेने के लिए परिवार को बनाया निशाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *