Breaking News

मिश्रीलाल के पुरवा में भारी जलभराव से ग्रामीणों के ढह रहे मकान, जिलाधिकारी से पानी निकासी की मांग

 

ओरन, बांदा। जिले की अतर्रा तहसील अंतर्गत ओरन के मिश्रीलाल के पुरवा में बरसाती पानी के जलजमाव से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पुरवे में लगभग 2 फुट पानी जमा है, और निकासी के लिए कोई नाली या रास्ता नहीं होने से स्थिति गंभीर हो गई है। इससे कई मकान पहले ही ढह चुके हैं, और बाकी मकानों पर भी ध्वस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों राजा भैया, राधेश्याम, गोमती, शिवनंदन सोनकर, संतोष और चन्द्रा ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि चेयरमैन और ग्राम प्रधान को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके की जांच और पानी की निकासी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है, ताकि उनके मकानों को और नुकसान से बचाया जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो और मकान ध्वस्त हो सकते हैं। मांग है कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच करके समस्या को खत्म करवाये।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, 125 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। आमजन को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने और शासन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *