Breaking News

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण

– )सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता का लिया जायजा
वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण करते उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी व डीएम।
फतेहपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह व जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से पूर्वाह्न 10 बजे निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम/वीवी पैट के वेयर हाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत वाह्य निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का जायजा लिया, जहां सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील अवस्था में पाए गए और फायर सिलेण्डर की वैधता को देखा जो मानक के अनुरूप पाये गए। वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात गार्द के बारे में जानकारी की, जिसमें पाया गया कि तैनात गार्द में एक हेड कांस्टेबल तथा तीन कांस्टेबल 24 घण्टे तैनात रहते है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर अर्चना अग्निहोत्री, उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी ओपी त्रिपाठी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *