फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला फतेहपुर का अभ्यास वर्ग आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड में आयोजित हुई! अभ्यास वर्ग प्रथम सत्र में विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र जी ने बताया कि सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद आज प्रभु राम का भव्य मंदिर बन रहा है हम सभी को इस पुण्य अवसर पर एक पेड़ प्रभु राम के नाम का लगाना चाहिए! द्वितीय सत्र में प्रांत आईवीओ (स्वयंसेवी संस्थान) प्रमुख स्मिता सिंह ने संगठन की उपादेयता एवं ध्येय बिंदुओं का विस्तार से विवरण दिया एवं पर्यावरण में मूलभूत सुधारो के लिए योगदान देने के लिए सभी से आग्रह किया! अभ्यास वर्ग के अंतिम सत्र में सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने घरों को हरित घर बनाने का संकल्प लिया तत्पश्चात नगर कार्यवाह नीरज जी द्वारा जिला समिति की घोषणा की गई शैक्षिक संस्थान प्रमुख शिवम अग्रहरि, सह शैक्षिक संस्थान प्रमुख प्रखर शुक्ल, धार्मिक संस्थान प्रमुख कुलदीप तिवारी, धार्मिक सह संस्थान प्रमुख अतुल अवस्थी, आईवीओ प्रमुख लोकेश त्रिपाठी, सह आईवीओ प्रमुख प्रशांत पाटिल, नारी शक्ति प्रमुख वैशाली शिवहरे, सह नारी शक्ति प्रमुख गुड़िया सविता, पेड़ उपक्रम प्रमुख आचार्य रामनारायण, पानी उपक्रम प्रमुख अजीत, पानी उपक्रम सहप्रमुख अखिलेश सिंह, पॉलीथीन उपक्रम प्रमुख प्रवीण प्रसून बनाए गए। इस अवसर पर अरविंद सिंह,अरविंद नारायण मिश्र, सुमित तिवारी, अभिषेक कश्यप, संजय सिंह, रजनीश तिवारी, धनंजय पांडे, श्रेय शुक्ल, मातृशक्ति लक्ष्मी एवं रमन तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। वर्ग का संचालन जिला संयोजक विवेक मिश्र ने किया।
Check Also
वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण
– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …
News Wani