डीएम ने खुद की स्व-गणना, बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

– स्वगणना करवातीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।
फतेहपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में गुरुवार से स्व-गणना अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने स्वयं अपनी स्व-गणना कर स्व-गणना पहचान संख्या (एसई आईडी) जनरेट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने संस्थानों के माध्यम से आमजन को जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग स्व-गणना में भागीदारी निभा सकें। डीएम ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया से लोगों को घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी, जिससे जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी और सुगम बनेगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान 07 मई से 21 मई तक संचालित होगा, इसलिए सभी लोग समय रहते अपनी स्व-गणना अवश्य करें। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्व-गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी कर जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहयोग करें।

About NW-Editor

Check Also

पालिकाध्यक्ष व वरिष्ठ बाबू ने की स्व-गणना, लोगों से अपील

– नगर पालिका में स्वगणना करते पालिकाध्यक्ष। फतेहपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *