Breaking News

अपना दल एस की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया बल

– पदाधिकारी अपने क्षेत्र में नियुक्त करेंगे बूथ व सेक्टर अध्यक्ष
– कार्यकर्ता घरों व गाड़ियों में लगाये नेम प्लेट व झंडा-स्टीकर
– जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते वक्ता।
फतेहपुर। अपना दल एस की जिला कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें संगठन मजबूती पर चर्चा करने के साथ आगामी विधानसभा तैयारियों को लेकर रणनीति तय की गई। गुरुवार को पटेल नगर स्थित कैम्प कार्यालय में अयोनित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने कार्यक्रतओ से आह्वान किया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियों में जुट जाये। बैठक में निर्णय किया गया कि सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों के सेक्टर व बूथ अध्यक्ष नियुक्त करेंगे। विधानसभा को मजबूत करने के लिये विधानसभा अध्यक्ष जल्द से जल्द अपनी कमेटियां गठित कर उन्हें जिलाध्यक्ष के पास अनुमोदन के लिए भेजे। अब तक जितने जोनल अध्यक्ष बने है उनकी लिस्ट कार्यालय भेजी जाय। सभी पदाधिकारी अपनी गाड़ी में पार्टी के झंडा व अपने घरों के दरवाजों पर नेम प्लेट झंडा व स्टीकर अवश्य लगवाए, विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा जोनल अध्यक्षों के साथ बैठक करे। सभी विधानसभा अध्यक्ष कार्रवाई रजिस्टर अवश्य बनायें, सभी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन की करना व साइकिल एव मोटर साइकिल जुलूस निकाले जाने समेत अन्य कार्यक्रमो की रूपरेखा बनाई गयी। इस मौके पर योगेंद्र सिंह राणा, सर्वेश पटेल, सुमन सिंह, बृजेश पाल, अरुण पटेल, शिवसागर निषाद, अनिल उमराव, लाखन पटेल, शिव सिंह, हेमंत पटेल, रेणु देवी, कांति कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, पुष्पराज सिंह, कमल सिंह, राजेन्द्र प्रताप, अभय सिंह, बीरेंद्र सिंह पटेल, राजेश पटेल, शिवम पटेल, हंसराज पाल, राम सिंह पाल, देवांशु पटेल, राजू पटेल, सुनील पटेल आदि रहे। संचालन जिला महासचिव अरुन पटेल ने किया।

About NW-Editor

Check Also

सूरज से आग, गर्म हवाओं के थपेड़ों से बेहाल आवाम

सबको राहत की बारिश का इंतजार – चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए चेहरे को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *