Breaking News

नशे में पति ने किया दरिंदगी: दिनदहाड़े हंसिया से काटे पत्नी के दोनों हाथ, पीड़िता ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

 

जिले के ब्यावरा शहर से मंगलवार की सुबह एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। यहां एक पति ने शराब के नशे में दिनदहाड़े सारे बाजार अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी के दोनों हाथ काट दिए। यह घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

दरअसल, ब्यावरा शहर के कोली मोहल्ला निवासी सविता शाक्यवार ने बताया कि वह काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक निजी स्कूल के पास उसके पति ने हंसिया से जानलेवा हमला कर दोनों हाथ काट दिए। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

दिनदहाड़े वारदात देख लोगों ने घायल महिला बचाने का प्रयास किया। तब पति ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को ब्यावरा से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ब्यावरा सिविल अस्पताल के एएसआई राकेश शर्मा ने बताया कि सुबह 8:50 पर डायल 112 पर सूचना मिली थी कि एक महिला पर उसके पति ने हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी। उसे तत्काल डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल ब्यावरा में भर्ती कराया गया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और महिला के बयान दर्ज किए।

About SaniyaFTP

Check Also

रणथंभौर एक्सप्रेस में धुआं और चिंगारियां देख यात्रियों में हड़कंप, रतलाम में 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार को इंदौर-भगत की कोठी रणथंभौर एक्सप्रेस में उस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *