Breaking News

नन्हे छात्रों का बड़ा संकल्प, धरती बचाने की गूंज

– प्रताप इंटरनेशनल स्कूल सिधांव में मनाया पृथ्वी दिवस
– कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।
फतेहपुर। बहुआ क्षेत्र स्थित प्रताप इंटरनेशनल स्कूल सिधांव में बुधवार को पृथ्वी दिवस उत्साह व जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। विद्यालय में पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं नाट्य कला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए धरती बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए सभी को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की खास बात नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति रही, जिसमें उन्होंने पेड़, सूर्य और बादल का रूप धारण कर दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी मासूम अभिव्यक्ति ने यह स्पष्ट किया कि आने वाली पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण को लेकर सजग है। विद्यालय की प्रिंसिपल निशा अवस्थी ने बताया कि पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक ऐसा अवसर है, जब छात्रों को पर्यावरण के अनुकूल और सार्थक गतिविधियों से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल बच्चों के ज्ञान में वृद्धि करती हैं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में शिक्षक अभिमन्यु सिंह, मनीष कुमार, दीपेंद्र सिंह, शादाब, मधु, नेहा, दीपिका, पूजा ज्योति, साक्षी, ललिता, कमलेश, आदित्य, स्नेहा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About NW-Editor

Check Also

पहलगाम हमले की बरसी पर पांच ने किया रक्तदान

– शिविर में रक्तदान करते संस्था के सदस्य। फतेहपुर। पहलगाम के आतंकी हमले में मारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *