Breaking News

डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया निरीक्षण

– कलेक्ट्रेट कार्यालयों का निरीक्षण करतीं नवागंतुक डीएम।
फतेहपुर। नवागंतुक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने न्याय सहायक, सहायक न्याय, साहूकारी लिपिक, विविध, आबकारी/जन सूचना, विविध लिपिक, सहायक लेखा, वाद लिपिक, सहायक राजस्व सहायक, राजस्व सहायक, ज्येष्ठ लेखा, वाद लिपिक, आंग्ल अभिलेखागार, आयुध अनुभाग, मुख्य राजस्व लेखाकार अनुभाग, जिला आपदा प्रबंधन, नजरत आदि का निरीक्षण किया। पटल सहायकों से उनका परिचय लेते हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। निर्देश दिए कि सभी पटल सहायक अपने-अपने अलमारी के बाहर पत्रावलियों की सूची रैक के अनुसार चस्पा करें, साथ ही ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियों का आदान-प्रदान किया जाये। उन्होंने आयुध अनुभाग में अपर जिलाधिकारी से कहा कि पटाखों व ज्वलनशील सामाग्री बनाने व रखने वाले दुकानों का निरीक्षण कर मानक के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय में शक्ति रसोई की स्थापना कराए और इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कराएं।

About NW-Editor

Check Also

काली पट्टी बांध गुलाबी गैंग का कलेक्ट्रेट घेराव, छात्र आंदोलन पर कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन

– राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का जताया विरोध – पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *