Breaking News

जिले में सुशासन व पारदर्शिता के साथ किया जाएगा कार्य: निधि गुप्ता

– अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार चलेगा अभियान
– पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल
– कोषागार में कार्यभार ग्रहण करतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।
फतेहपुर। वर्ष 2015 बैच की आईएएस अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जिलाधिकारी के रूप में बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कोषागार में विधिवत कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने जनपद के समग्र विकास और बेहतर प्रशासन का संकल्प लिया। उन्होने कहा कि जिले में सुशासन व पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा। उन्होने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बताते चलें कि डीएम निधि गुप्ता वत्स इससे पूर्व आगरा एवं लखनऊ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी, बरेली में नगर आयुक्त व अमरोहा में जिलाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके अनुभव को देखते हुए जनपद में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को सर्वाेच्च रखते हुए जनपद में सुशासन और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सही तरीके से लागू किया जाएगा। ताकि पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से लाभ पहुंच सके। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, विकास कार्यों को गति देने और शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही यह भी बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई को विशेष महत्व दिया जाएगा और प्राप्त फीडबैक के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिले में चल रहे अवैध खनन व परिवहन को लेकर पत्रकारों के किए गए सवाल का जवाब देते हुए डीएम ने कहा कि उन्होने अभी जिले का चार्ज संभाला है। जिले की भौगोलिक स्थिति जानने के साथ-साथ अपने अधीनस्थ अधिकारियों से इस पर वार्ता करेंगी। जिले में अवैध खनन व परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्य में लिप्त लोगों को डीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह अपनी आदतों में सुधार कर लें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पहलगाम हमले की बरसी पर पांच ने किया रक्तदान

– शिविर में रक्तदान करते संस्था के सदस्य। फतेहपुर। पहलगाम के आतंकी हमले में मारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *