– ज्वैलर्स में रोष, कहा दुकानदारों के साथ कर्मचारी भी होंगे प्रभावित
– सरकार से अन्य रास्ता अपनाए जाने की मांग
– सूनी पड़ी सर्राफा दुकान।
फतेहपुर। सोने की खरीद को एक वर्ष के लिए स्थगित करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद सर्राफा की दुकानों में सन्नाटा छाया है अधिकतर दुकानों में इक्का दुक्का ग्राहक ही दिखाई दिये। आमतौर पर लोगों से भरी रहने वाले ज्वैलर्स की दुकानो में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। शादी ब्याह के सहालग का मौसम होने के बाद भी ग्राहकों से खाली दुकानें देखकर ज्वैलर्स व उनके कर्मचारी भी निराश हैं। माथे में चिंता की लकीरें है। मालिकों की स्थिति का अंदाज़ा देखकर दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों में भी खुद के परिवार को चलाने में आने वाली समस्याओं को लेकर डर का माहौल है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक उठा पटक वाले माहौल को देखते हुए मंहगाई को लेकर लोगों से बचत करने व गैर जरूरी चीज़ों की खपत को सीमित करने के साथ ही एक वर्ष के लिए सोने की खरीद को स्थगित करने की देशवासियों से अपील की थी। प्रधानमंत्री की अपील को देशवासी हमेशा गंभीरता से लेते है। पीएम की अपील पर सर्राफा कारोबारियों ने रोष व्यक्त किया खुद के व परिवार के प्रभावित होने व प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों व उनके परिवार के प्रभावित होने की दुहाई देते हुए अपील को वापस लेने व उनके लिए कोई अन्य व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।

News Wani