Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

अद एस सदर विधानसभा की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

– नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला व पट्टा पहनाकर किया स्वागत
– बैठक में भाग लेते अपना दल एस सदर विधानसभा के पदाधिकारी।
फतेहपुर। अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार स्थानीय पीडब्ल्यूडी डांक बंगले में सदर विधानसभा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिकित्सक मंच डॉ. केके सिंह एवं जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शिवांश पटेल व संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज पाल ने किया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु नई नियुक्तियां की गईं। मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। जिसमें राम सिंह पाल नगर जोन अध्यक्ष सदर, दीपांशु पटेल विधानसभा उपाध्यक्ष सदर, अजीत कुमार विधानसभा महासचिव, आशीष कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष, विकास रावत जोन अध्यक्ष हसवा ब्लॉक, रितिक उत्तम विधानसभा अध्यक्ष चिकित्सक मंच जहानाबाद शामिल हैं। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. केके सिंह ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने निवास क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं और जल्द से जल्द सेक्टर अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति कर बूथ स्तर पर संगठन को अभेद बनाएं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष महिला मंच नीतू गौतम, जिला उपाध्यक्ष चिकित्सक मंच अमित पटेल, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, जिलाध्यक्ष चिकित्सक मंच सर्वेश कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने आगामी कार्यक्रमों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुआ किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा मजरे अलादातपुर गांव में खेत में काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *