Breaking News

राज्य स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों का दल रवाना

फतेहपुर। आत्मा योजनान्तर्गत कृषि ,पशुपालन विभाग के तत्वाधान में राज्य स्तरीय कृषक प्रशिक्षण व भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ वेद व्रत गंगवार के निर्देशानुसार किसानों के दल को भ्रमण हेतु डाक बंगला चौराहे से उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ पंकज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ पंकज कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में किसानों को कृषि यंत्रों से खेती में लाभ मिलने के साथ पैदावार भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि वह भ्रमण के दौरान जो कुछ सीखें उससे अपने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी लाभान्वित करें। किसानों को चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर तथा भारतीय दलहन अनुसंधान कानपुर में भ्रमण के साथ ही कृषि तकनीकी व व्यावसायिक जानकारी के साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी जानकारी जलवायु परिवर्तन आधारित कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त होगी। कानपुर में पशुपालन और मछली पालन की जानकारी किसान हासिल करेंगे। उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यक्रम से किसानों को नई तकनीक की जानकारी मिलेगी और वे अपने क्षेत्र में इसका उपयोग कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में मुन्ना रितेंद्र अंकित कैलाश कांति संतरानी विद्या उर्मिला कल्लू पाल राजेश मान सिंह आदि किसान शामिल हुए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *