Breaking News

12 साल की नाबालिग बेटी के साथ पिता करता रहा दुष्कर्म: मां ने जबरन अबॉर्शन कराया; निकाह कराकर दिलाया तलाक

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि बचपन में उसके साथ लंबे समय तक यौन शोषण किया गया और बाद में परिवार के दबाव में उसका निकाह कराया गया। पीड़िता ने मां पर उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वह करीब छह साल की थी, जब उसकी मां ने उसके पिता से अलग होकर दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह मां और अन्य बच्चों के साथ रहने लगी। आरोप है कि किशोरावस्था में उसके सौतेले पिता ने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता का कहना है कि उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी, लेकिन उस समय कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

निकाह के बाद कराया तलाक

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में परिवार ने उसका निकाह करा दिया। कुछ समय बाद दबाव बनाकर उसका तलाक करा दिया गया। उसने वर्ष 2023 में सौतेले पिता के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने की बात भी कही है। कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए युवती ने 2024 में घर छोड़कर नौकरी शुरू कर दी।

दूसरी शादी के बाद गर्भवती हुई

बाद में युवती ने एक अन्य युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। गर्भवती होने के बाद वह अपने पति के साथ महोबा चली गई। आरोप है कि इसी दौरान उसे बहाने से घर बुलाया गया। युवती का कहना है कि उसकी सहमति के बिना करीब चार महीने का गर्भपात करा दिया गया।

गर्भपात की जानकारी मिलने पर पति ने दायर किया तलाक का मुकदमा

पीड़िता के मुताबिक, पति को गर्भपात की जानकारी होने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और पति ने अदालत में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया। इसके बाद युवती ने अपनी मां और पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

गोमतीनगर विस्तार पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फेसबुक पर विदेशी लड़की बनकर युवक को फंसाया, 68 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में सोशल मीडिया के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर 68 लाख रुपये की साइबर ठगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *